Monday, February 20, 2006

फितरती बेईमान होते हैं राजनेता!

भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोगों की यह आम धारणा है कि नेता और खास कर राजनेता बेईमान होते हैं। वर्ल्ड इकोनामिक फोरम के लिए 60 देशों में वॉयस ऑफ पीपुल की ओर से किए गए एक सर्वेक्षण में 61 प्रतिशत लोगों का मत था कि राजनेता बेईमान होते हैं।

बहरहाल राजनेताओं को यह जान कर थोड़ी राहत मिल सकती है कि उनके प्रति लोगों की सोच में थोड़ा सकारात्मक बदलाव आ रहा है क्योंकि 2004 के ऐसे ही सर्वेक्षण में 62 फीसदी लोग इन्हें बेईमान मानते थे।

राजनेताओं की बनिस्बत आर्थिक नेताओं के बारे में लोगों की थोड़ी अच्छी राय है। 40 फीसदी लोग ही उन्हें बेईमान मानते हैं। उनकी छवि में भी थोड़ा सुधार आया है। 2004 में 43 फीसदी लोगों की निगाह में आर्थिक नेता बेईमान थे।

ये सर्वेक्षण पिछले साल नवंबर और दिसंबर में किए गए। सर्वेक्षण के दायरे में 60 देशों के 50,000 लोगों को शामिल किया गया। विश्व आर्थिक फोरम का कहना है कि ये नतीजे दो अरब से ज्यादा लोगों के विचारों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

1 Comments:

At 8:39 PM, Blogger Pratik Pandey said...

अगर यह सर्वेक्षण भारत में भी किया जाए, तो मेरा ख्‍याल है कि ९० फ़ीसदी से ज़्यादा लोग राजनेताओं को बेईमान बताएंगे।

 

Post a Comment

<< Home